कलेक्टर-एसपी ने गणेश मूर्ति विसर्जन स्थल बूढ़ा बांध का किया निरीक्षण
कलेक्टर छतरपुर मृणाल मीना एवं एसपी रजत सकलेचा ने मंगलवार को बूढ़ा बांध पहुंचकर गणेश मूर्ति विसर्जन के संबंध में स्थल निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षात्मक और अन्य सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के राजस्व और नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान एडीएम विनय द्विवेदी, एसडीएम, सीएसपी, तहसीलदार, यातायात प्रभारी एवं नगरपालिका के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री मीना ने निर्देश दिए कि मूर्तियों का विसर्जन निर्धारित स्थल से ही किया जाए। किसी को भी दूर गहरे पानी में न जाने दिया जाए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पर्याप्त बेरीकेडिंग, बोट एवं बिजली की व्यवस्था करने और होमगार्ड के जवान को लगाकर पर्याप्त तैयारी के लिए निर्देशित किया। साथ ही कलेक्टर ने निर्धारित शहर के छोटे तालाबों में छोटी मूर्तियों के विसर्जन के लिए भी अस्थाई कुंड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विसर्जन स्थलों पर साउंड स्पीकर व्यवस्था, लाईटिंग के पर्याप्त व्यवस्था करने और सभी स्थलों पर जागरूकता के रूप में सावधानियां बरतने के संबंध में निर्देशात्मक चेतावनी बैनर लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि कोई भी बिजली के तार नीचे नहीं लटकें। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जिला मुख्यालय पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किए गए। साथ ही निर्देश दिए कि जिले के सभी विसर्जन स्थलों पर पुरी सुरक्षा एवं बचाव संबंधित तैयारी सुनिश्चित रखी जाए। एसपी ने मूर्ति विसर्जन के दौरान बांध क्षेत्र में सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
