10वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिला सम्मान
गणित में शानदार प्रदर्शन पर विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित
छतरपुर/हरपालपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की 10वीं बोर्ड परीक्षा में गणित विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में रविवार को बी.के. राय मैरिज गार्डन में खाटूश्याम जी गणित कोचिंग क्लासेस द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था संचालक अजय तिवारी द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तरुण त्रिपाठी, अवधेश कुमार अरजरिया एवं राम नारायण तिवारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत खाटूश्याम जी की आरती के साथ हुई। इसके बाद गणित विषय में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, खाटूश्याम जी की तस्वीर, मेडल एवं फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परिणाम से समारोह में उत्साह का माहौल रहा।
संस्था में गणित विषय में सर्वाधिक 99/100 अंक प्राप्त करने वाले यशस्व त्रिपाठी और आदित्य मिश्रा को सम्मानित किया गया। यशस्व ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94.2 प्रतिशत तथा आदित्य मिश्रा ने 88.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं देवांश राजपूत ने गणित में 98 अंक प्राप्त कर संस्था में द्वितीय स्थान हासिल किया और बोर्ड परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
अर्पित खरे ने गणित में 97 अंक प्राप्त कर संस्था में तृतीय स्थान हासिल किया। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अदिति अवस्थी ने गणित में 95 अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया और 87.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी प्रकार विनय पटेल ने गणित में 93 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया तथा बोर्ड परीक्षा में 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
संस्था संचालक अजय तिवारी ने बताया कि विगत वर्ष संस्थान में अध्ययन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन से पूर्व सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रतिभोज का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
