Friday, October 23, 2026
Homeबुंदेलखंडहरपालपुर रेलवे फाटक 398 मरम्मत कार्य के लिए 23 अक्टूबर की रात...

हरपालपुर रेलवे फाटक 398 मरम्मत कार्य के लिए 23 अक्टूबर की रात से रहेगा बंद

हरपालपुर रेलवे फाटक 398 मरम्मत कार्य के लिए 23 अक्टूबर की रात से रहेगा बंद

*8 घंटे तक आवागमन रहेगा प्रभावित, वैकल्पिक मार्ग के रूप में हरपालपुर बायपास का करें उपयोग*
—
हरपालपुर-बेलाताल रेल दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत हरपालपुर स्थित रेलवे फाटक संख्या 398 पर मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते रेलवे फाटक को 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) की रात 10 बजे से 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) की सुबह 6 बजे तक कुल 8 घंटे के लिए बंद रखने की अनुमति प्रदान की गई है।
सहायक कार्यकारी अभियंता (निर्माण-II), उत्तर मध्य रेलवे, झांसी द्वारा 19 अक्टूबर 2026 को प्रस्तुत पत्र के आधार पर अनुविभागीय दंडाधिकारी नौगांव जी.एस. पटेल ने मरम्मत कार्य के लिए रेलवे फाटक बंद रखने की अनुमति जारी की है।
इस अवधि में आवागमन के लिए *हरपालपुर बायपास मार्ग वैकल्पिक मार्ग* के रूप में प्रस्तावित किया गया है। नागरिकों से अपील है कि निर्धारित समयावधि में आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments