दुख की घड़ी में संबल बनी मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना
छतरपुर। जनसुनवाई में कलेक्टर मृणाल मीणा ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दिवंगत श्रमिक संदीप सेन के परिवार को मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत 4 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत कराई।ग्राम खौंप, जिला छतरपुर निवासी श्रमिक उत्तराधिकारी भारती सेन ने जनसुनवाई में सहायता राशि के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत छतरपुर के सीईओ अजय सिंह को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
निर्देशों के पालन में पात्रता संबंधी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 4 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की गई। जनसुनवाई के दौरान ही कलेक्टर श्री मृणाल मीणा ने आवेदक भारती सेन को सहायता राशि का स्वीकृति आदेश सौंपा।
दिवंगत श्रमिक के परिवार के लिए संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना आर्थिक सहारा बनी।
दुख की घड़ी में संबल बनी मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना
RELATED ARTICLES
