गुढ़ो गाँव की दो चोरियों में शामिल चौथा अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
हरपालपुर पुलिस ने ग्राम गुढ़ो में हुई दो चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए गिरोह के चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में चोरी जैसे अपराधों में लिप्त बताए गए हैं।
ग्राम गुढ़ो में दो अलग-अलग घरों में हुई चोरी के मामलों में पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
1️⃣ धीरेंद्र यादव निवासी दामूपुरवा, थाना मुस्करा, जिला हमीरपुर
2️⃣ अजीत राजपूत निवासी खड़ेही लोधन, थाना मुस्करा, जिला हमीरपुर
3️⃣ कुलदीप यादव निवासी दामूपुरवा, थाना मुस्करा, जिला हमीरपुर
इन आरोपियों के कब्जे से आभूषण एवं नगद राशि बरामद की गई थी।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर रजत सकलेचा द्वारा मामले की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने फरार आरोपी अंकित उर्फ सूरज राजपूत, पिता शिवपाल राजपूत, निवासी ग्राम गलिया, थाना राठ, जिला हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से नगद राशि बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के सदस्य छतरपुर जिले के लवकुशनगर एवं हरपालपुर थाना क्षेत्र, पन्ना जिले के अमानगंज तथा महोबा जिले के महोबकंठ थाना क्षेत्र में चोरी जैसी वारदातों में लिप्त रहे हैं। चोरी की घटनाओं में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस टीम की भूमिका
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरपालपुर निरीक्षक राजेश सिंह सिकरवार, चौकी प्रभारी काकुनपुरा उप निरीक्षक गिरजेश राजा, प्रधान आरक्षक दीपेंद्र सिंह तथा आरक्षक रामकिशोर यादव, सतीश, अवधेश, अभिषेक और मनोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
