Thursday, August 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहर घर तिरंगा" अभियान के तहत हरपालपुर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा।

हर घर तिरंगा” अभियान के तहत हरपालपुर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा।

हर घर तिरंगा” अभियान के तहत हरपालपुर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा।

हरपालपुर। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में नगर परिषद हरपालपुर द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का प्रारंभ राष्ट्रगीत से किया गया। तिरंगा यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां हाथों में तिरंगा लिए बच्चों और नागरिकों ने राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाना था।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष, शासकीय कॉलेज के प्राचार्य,शासकीय बालक उ० माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर परिषद हरपालपुर,शासकीय महाविद्यालय, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं नगर के अन्य शैक्षणिक संस्थान,पत्रकार, नगर भाजपा मण्डल हरपालपुर के पदाधिकारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और नागरिकों की सहभागिता ने “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments