दीक्षांत समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं नपाध्यक्ष को किया दरकिनार
छतरपुर। आज महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था इस आयोजन में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्रिहोत्री एवं नपाध्यक्ष ज्योति चौरसिया को मंच पर नहीं बुलाया गया जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष को राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है और विधायक के ओहदे से उनका ओहदा बड़ा है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव के द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा करने के आरोप लग रहे हैं। पंडाल में यह विषय चर्चा का बना रहा। जबकि क्षेत्रीय विधायक ललिता यादव को मंच पर जगह दी गई थी।
दीक्षांत समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं नपाध्यक्ष को किया दरकिनार
RELATED ARTICLES
