छतरपुर SP का बड़ा पुलिस फेरबदल: 3 थाना प्रभारियों समेत 6 अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र, हरपालपुर-ओरछा रोड-बिजावर को मिले नए TI
छतरपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जारी पदस्थापना आदेश के तहत तीन प्रमुख थानों के थाना प्रभारियों सहित कुल 6 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
हरपालपुर, ओरछा रोड और बिजावर को मिले नए थाना प्रभारी
पदस्थापना आदेश के अनुसार निरीक्षक नितिन शर्मा को हरपालपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक दीपक शर्मा को ओरछा रोड थाना और निरीक्षक डी.के. सिंह को बिजावर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा निरीक्षक राजेश सिकरवार को जिला विशेष शाखा (DSB) की जिम्मेदारी दी गई है। SI दीपक यादव को साइबर सेल प्रभारी बनाया गया है, जबकि SI गुरुदत्त शेषा को नौगांव थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसपी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निराकरण और कानून-व्यवस्था की निगरानी को और मजबूती मिलेगी।
