Friday, July 17, 2026
Homeबुंदेलखंडहरपालपुर से माँ वैष्णो देवी धाम तक 1400 किमी की पैदल यात्रा।

हरपालपुर से माँ वैष्णो देवी धाम तक 1400 किमी की पैदल यात्रा।

हरपालपुर से माँ वैष्णो देवी धाम तक 1400 किमी की पैदल यात्रा

200 किमी यात्रा पूर्ण, श्रद्धा और विश्वास के साथ निरंतर जारी

हरपालपुर (जिला छतरपुर)। अटूट आस्था, दृढ़ संकल्प और माँ वैष्णो देवी के प्रति गहरी श्रद्धा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ग्राम भदर्रा निवासी संतोष मिश्रा अपने साथी के साथ हरपालपुर से जम्मू-कश्मीर स्थित त्रिकुट पर्वत पर विराजमान माँ वैष्णो देवी धाम तक लगभग 1400 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकले हैं। अब तक वे लगभग 200 किलोमीटर की यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुके हैं और उनकी पदयात्रा निरंतर जारी है।

संतोष मिश्रा ने 10 जुलाई को हरपालपुर स्थित छोटी कुटी आश्रम में माँ संतोषी का आशीर्वाद लेकर इस पावन यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा प्रारंभ होने से पहले परिवारजनों, बच्चों और शुभचिंतकों ने उन्हें पुष्पमालाएँ पहनाकर भावभीनी विदाई दी तथा उनकी सुरक्षित, सफल और मंगलमय यात्रा के लिए माँ वैष्णो देवी से प्रार्थना की।

उनके पुत्र रिंकू मिश्रा (पत्रकार) ने बताया कि संतोष मिश्रा इससे पहले भी कई धार्मिक स्थलों की पैदल यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट तथा रामराजा सरकार की नगरी ओरछा की भी पैदल यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण की है।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उनका स्वागत कर रहे हैं तथा उनके साहस, समर्पण और भक्ति की सराहना कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह पदयात्रा श्रद्धा, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है तथा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

सभी श्रद्धालुओं ने माँ वैष्णो देवी से प्रार्थना की है कि उनकी कृपा संतोष मिश्रा पर सदैव बनी रहे और उनकी यह 1400 किलोमीटर की पावन पदयात्रा सुरक्षित, निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक पूर्ण हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments