Friday, July 17, 2026
Homeब्रेकिंगमध्य प्रदेश के मौसम का हाल आज बारिश मचाएगी कहर...तेज हवा...

मध्य प्रदेश के मौसम का हाल आज बारिश मचाएगी कहर…तेज हवा और बिजली गिरने का भी खतरा,

उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है. मानसून के चलते भारी बारिश हो रही है. कई राज्यों में वर्षा ने रौद्र रूप ले लिया है. जगह-जगह जलभराव की खबरें आ रही हैं. नदी-नाले उफान पर हैं. पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है. भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी किया जा रहा है. प्रशासन की टीमें मुस्तैद नजर आ रही हैं. मध्य प्रदेश की बात करें, तो यहां भी बारिश कहर ढा रही है. लोगों को भीषण गर्मी से निजात जरूर मिली है लेकिन जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. आज यानी 10 जुलाई 2026, दिन शुक्रवार के लिए चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट है.

भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज दतिया, ग्वालियर, छतरपुर और टीकमगढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. ऑरेंज अलर्ट वाले इन जिलों में अति तीव्र वर्षा (115.6 मिमी से 204.4 मिमी तक) होने की संभावना है. वहीं गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने संबंधित जिलों के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. अगर जरूरी न हो, तो आज लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments