Sunday, July 26, 2026
Homeब्रेकिंगदतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस...

दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा जो जनता का अधिकार था उसे कांग्रेस ने छीनने का काम किया.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार (24 जुलाई) को दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बडौनी, जिगना, निचरोली, चकरासागर और गोविंद नगर जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया. इस दैरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार में विकास और प्रगति की आंधी आई है. कांग्रेस ने देश की सत्ता पर 70 वर्षों तक और प्रदेश में भी लंबे समय तक शासन किया, लेकिन उन्होंने विकास के कार्य कभी नहीं कराए.

कांग्रेस पर साधा निशाना

सिंधिया ने कहा, ‘जो जनता का अधिकार था उसे कांग्रेस के नेताओं ने छीनने का काम किया. कांग्रेस पार्टी ने देश-प्रदेश के विकास पर कभी भी ध्यान नहीं दिया, बल्कि उन्होंने तो हमेशा से केवल एक ही परिवार को बढ़ाने का काम किया है. कांग्रेस की सरकार जिन कामों को इतने वर्षों में नहीं कर सकी उन विकास कार्यों को केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार एवं मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव की डबल इंजन सरकार ने करके दिखाया है.”

सिंधिया का जनता से बीजेपी का समर्थन करने की अपील

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा, “कांग्रेस हमेशा से परिवारवाद को बढ़ावा देती रही है, लेकिन बीजेपी में कार्यकर्ताओं को उनका अधिकार मिलता है. बीजेपी ने दतिया उपचुनाव में पार्टी और संगठन के लिए हमेशा समर्पित रहने वाले कार्यकर्ता आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है. इस बार हमें कोई गलती नहीं करनी है और विकास के लिए बीजेपी के कमल पर ही बटन दबाकर विजयी बनाना है.”

प्रधानमंत्री ने देश का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाने का काम किया है. आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दुनिया के शक्तिशाली देश भारत की तरफ टकटकी लगाए रहते हैं कि भारत उनकी मदद करेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत ने दुनिया में अपनी धाक जमाई है. अमेरिका-ईरान युद्ध छिड़ा, सभी को डर था कि भारत में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार मचेगा, अन्य समस्याएं आएंगी, लेकिन हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को थोड़ी सी भी परेशानियां नहीं आने दी. आज उनके नेतृत्व में देश की ख्याति विश्व स्तर पर बढ़ी है.”

‘लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे’, सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

बीजेपी सरकारों ने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं, कांग्रेस ने जेबें भरी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा कि बीजेपी की सरकार में हर वर्ग के लिए योजनाएं बनीं और इन योजनाओं से हर वर्ग के जीवन में खुशहाली आई है. बीजेपी की डबल इंजन की सरकार में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, किसान, गरीबों सहित अन्य सभी वर्गों के लिए योजनाएं बनाई गईं. कांग्रेस ने 65 वर्षों में सिर्फ 3 करोड़ देशवासियों को आवास दिए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में 4 करोड़ लोगों को आवास दिए और अगले 10 वर्षों के लिए 10 करोड़ लोगों को आवास देने का लक्ष्य रखा है. घर-घर में गैस की टंकियां और चूल्हे दिए, किसानों को सम्मान निधि देकर उनका सम्मान बढ़ाया. अगर कांग्रेस की सरकार होती तो इतना कभी नहीं मिलता, बल्कि कांग्रेस के नेता लोगों से उनका अधिकार ही छिन लेते. कांग्रेस ने लोगों के अधिकारों पर हमेशा कुठाराघात किया है और अपनी खुद की जेबें भरी हैं.

अब लालटेन व लट्टू (वल्ब) वाले दिन नहीं लाना है

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 18 वर्ष पहले दतिया विधानसभा में सड़कें नहीं हुआ करती थीं. गड्ढों में सड़कों को ढूंढना पड़ता था. गांवों में बिजली नहीं हुआ करती थी. बच्चों को लालटेन में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती थी. जिन घरों में बिजली थी वहां पर लट्टू (वल्ब) टिमटिमाते रहते थे, लेकिन अब उन लट्टू (वल्ब) वाले दिन नहीं लाना है. अब दतिया में विकास की गति को बढ़ाना है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में दतिया को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली, केंद्रीय विद्यालय खोला गया, दतिया को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा गया, झांसी में कई रेलगाड़ियों का स्टॉपेज कराया गया, बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए सांदीपनि स्कूल खोले गए. यह सभी विकास कार्य बीजेपी के शासनकाल में कराए गए हैं. कांग्रेस ने पिछले ढाई वर्षों में दतिया विधानसभा के विकास कार्यों की गति को पूरी तरह से अवरुद्ध करके रख दिया था, लेकिन अब विकास का पहिया फिर से तेज रफ्तार से चलाना है और बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को जिताना है.

जनता पर जब भी आपदाएं आईं, सिंधिया परिवार पहले पहुंचा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सिंधिया परिवार का हमेशा से दतिया के लोगों के साथ परिवार का रिश्ता रहा है. आज भी मैं केंद्रीय मंत्री के नाते नहीं, बल्कि परिवार के एक सदस्य के नाते अपनों के बीच आया हूं. उन्होंने कहा कि जब भी दतिया के लोगों पर कोई आपदाएं आईं तो सबसे पहले सिंधिया परिवार उनके पास पहुंचा. इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी मौजूद रहे. सभाओं को मध्यप्रदेश शासन के मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद मती संध्या राय, जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह एवं विधायक प्रीतम लोधी ने भी संबोधित किया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments