उत्कृष्ट सेवा का सम्मान: पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने चौथे सप्ताह के उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा माह जनवरी 2026 के चौथे सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम वर्ष 2026 के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सप्ताह की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए चौथे सप्ताह में भी आयोजित किया गया।
सम्मानित पुलिसकर्मियों में थाना सटई प्रभारी निरीक्षक आर.एन. पटेरिया को बलवा एवं अन्य अपराधों में लिप्त 16 आरोपियों की गिरफ्तारी तथा स्थाई वारंटी की तामीली के लिए सम्मानित किया गया। एसडीओपी कार्यालय बिजावर में आरक्षक अविनाश रिछारिया को शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु, थाना नौगांव में सहायक उप निरीक्षक शिशुपाल सिंह घोष को आर्म्स एक्ट कार्यवाही व अपराध निराकरण हेतु तथा एसडीओपी कार्यालय नौगांव में प्रधान आरक्षक सुनील त्रिपाठी को रिकॉर्ड रखरखाव व शिकायत निराकरण में सहयोग हेतु सम्मानित किया गया।
थाना खजुराहो में डायल 112 की त्वरित कार्यवाही के लिए प्रधान आरक्षक केसरी प्रताप सिंह एवं वरिष्ठ कार्यालयीन कार्यों के लिए आरक्षक विष्णु रैकवार, थाना हिनौता में तकनीकी पोर्टल कार्य एवं न्यायालयीन प्रक्रियाओं के लिए आरक्षक कमलेंद्र सिंह व आरक्षक सत्येंद्र सेन, थाना गुलगंज में आरक्षक रामदास मीणा, थाना भगवा में प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह राजपूत, थाना सिविल लाइन में प्रधान आरक्षक उमेश तिवारी, थाना ओरछा रोड में आरक्षक गिरधारी अहिरवार तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कहा कि प्रत्येक सप्ताह उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को इसी प्रकार सम्मानित किया जाएगा, जिससे पुलिस बल का मनोबल बढ़े और बेहतर सेवाएं जनता तक पहुंच सकें।
