उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माँ सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस।
सीएम योगी की माता के निधन पर राजनेताओं ने गहरा दुख जताया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
सीएम धामी ने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित समस्त शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
