Monday, August 24, 2026
Homeब्रेकिंगस्कूल से घर लौट रहे थे दोनों मासूम, प्रेमिका को पाने की...

स्कूल से घर लौट रहे थे दोनों मासूम, प्रेमिका को पाने की सनक में प्रेमी ने किया अपहरण… आज कुएं में मिले शव

स्कूल से घर लौटते वक्त  लापता हुए थे दोनों मासूम सगे भाई।Y

प्रेमिका को पाने प्रेमी ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम,प्रेमिका के दो बच्चों का किया अपहरण,आज दोनों बच्चे कुए में मिले

प्रेमिका की चाहत बनी दो मासूमों की मौत का कारण! अपहरण के बाद कुएं में फेंका, इश्क का खौफनाक अंजाम: दो मासूमों का अपहरण, कुएं में मिले शव

छतरपुर जिले के लवकुशनगर की घटना..भारी पुलिस मौके पर,पहाड़तरे के पुरवा के पास कुए में मिले शव,बीते दिनों हुआ था दो बच्चों का अपहरण
बीते दो दिनों से लापता दोनों मासूमों के शव रविवार की शाम पुरवा बम्होरी गांव में एक कुएं में उतराते मिले आरोपी किडनैपर बालेंद्र सिंह पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा है ज्ञात हो कि दो दिन पहले नगर के कृषि उपज मंडी के पीछे रहने वाले निरपत सिंह यादव के दोनों बेटे सचिन यादव और प्रेम यादव स्कूल से घर जा रहे थे तभी आरोपी जो पूर्व से परिचित था उन्हें खिलाने के बहाने लेकर गया था उसने अपने गांव ले जाकर कुएं में फेंक दिया,घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँची है।
स्कूल से घर लौटते वक्त हुए थे लापता
जानकारी के अनुसार, लवकुशनगर के वार्ड नंबर-2, सिद्दन मोहल्ला निवासी निरपत यादव के दो बेटे—सचिन यादव (11) और प्रेम यादव (9), जो स्थानीय क्लाइमेक्स इंग्लिश स्कूल के छात्र थे, शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक लापता हो गए थे। जब बच्चे काफी देर तक घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। सुराग न मिलने पर बच्चों की मां संगीता यादव ने लवकुशनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

सर्च ऑपरेशन के दौरान कुएं से मिले शव
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमें गठित कर सीसीटीवी फुटेज और संभावित रास्तों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जांच और सुरागों के आधार पर पुलिस जब पहाड़तरे के पुरवा के पास स्थित कुएं तक पहुंची, तो वहां दोनों बच्चों के शव उतराते मिले। पुलिस बल ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

 

प्रेमिका को पाने की सनक में वारदात को अंजाम
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला का प्रेमी है और वह महिला को अपने साथ रखने की जिद पर अड़ा था। इसी सनक के चलते उसने रास्ते का कांटा मानकर दोनों मासूमों का बाइक से अपहरण किया और उन्हें कुएं में फेंककर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।क्षेत्र में तनाव, भारी पुलिस तैनात
दो मासूम बच्चों की नृशंस हत्या की खबर फैलते ही पूरे कस्बे व यादव समाज में गहरा रोष फैल गया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments