उन्होंने कहा कि उपचुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होना चाहिए।अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “सरकारें बदलती रहती हैं”, इसलिए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को किसी राजनीतिक दल के पक्ष में काम नहीं करना चाहिए।उनका कहना था कि यदि चुनाव के दौरान पक्षपात हुआ, तो चुनाव समाप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा और उनकी जवाबदेही तय होगी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रशासन और पुलिस को लेकर कड़ा बयान दिया. बसई क्षेत्र के ठकुरपुरा गांव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उपचुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होना चाहिए. अगर चुनाव के दौरान पुलिस या प्रशासन ने किसी भी प्रकार का पक्षपात किया तो चुनाव समाप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब मांगा जाएगा.
‘सरकारें बदलती रहती हैं, जवाबदेही तय होगी’
पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन यदि किसी कर्मचारी ने अपनी जिम्मेदारी का निष्पक्षता से निर्वहन नहीं किया और पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया, तो उसकी जवाबदेही तय की जाएगी. उन्होंने कहा कि चुनाव पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ होना चाहिए, ताकि जनता का लोकतंत्र पर भरोसा बना रहे.




