Friday, July 17, 2026
Homeब्रेकिंगविकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का शुभारंभ

विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का शुभारंभ

विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) का शुभारंभ

विकसित भारत जी-राम-जी लागू, ग्रामीणों को मिलेगी 125 दिनों की रोजगार गारंटी

विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष, छतरपुर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम में छतरपुर विधायक ललिता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री, कलेक्टर पार्थ जैसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नमः शिवाय अरजरिया, परियोजना अधिकारी चक्रेश जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बताया गया कि विकसित भारत जी-राम-जी के लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आजीविका को नई गति मिलेगी। मिशन के तहत पात्र हितग्राहियों को 125 दिनों की रोजगार गारंटी उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। साथ ही स्वरोजगार, कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण तथा आजीविका के विविध अवसरों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर एवं सशक्त ग्रामों के निर्माण पर विशेष बल दिया जाएगा।
इस अवसर पर मिशन के उद्देश्यों एवं कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी गई। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा गया। साथ ही योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर एवं बैनरों का प्रदर्शन तथा प्रचार-पंपलेटों का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments