अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
मरीजों से बात कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली
भीड़ को नियंत्रित करने क्यू मैनेजमेंट बनाने एवं मरीजों की बैठने की व्यवस्था सुधारने के निर्देश
दवाईयों की उपलब्धता, ओपीडी कक्ष एवं एनआरसी, बच्चा वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया
अपर मुख्य सचिव ने सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
छतरपुर।अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा) अशोक वर्णवाल ने सोमवार को जिला अस्पताल छतरपुर का औचक निरीक्षण कर विशेष निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर पार्थ जैसवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव वर्णवाल ने जिला अस्पताल में सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने एवं ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही मरीजों एवं परिजनों की पर्याप्त बैठने की व्यवस्था करने एवं सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ मैनेजमेंट के लिए क्यू सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अस्पताल एवं पूरे परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का सही ढंग से ध्यान रखा जाए। साथ ही मरीजों को सही समय उपचार मिले। इस दौरान उन्होंने कुछ मरीजों से चर्चा करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ओपीडी कक्ष, नेत्र, जन औषधि केन्द्र, बच्चा वार्ड, पीआईसीयू, एनआरसी, एसएनसीयू वार्ड, प्रतीक्षालय कक्ष, ब्लड बैंक, लैब सहित विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया।
