SP रजत सकलेचा के निर्देशन में खुली बड़ी चोरी की गुत्थी, ₹10,000 का इनामी अंतरराज्यीय चोर राजस्थान से दबोचा!

45
हरपालपुर ज्वेलरी चोरी का खुलासा, 12 लाख के आभूषण बरामद
अंतरराज्यीय गैंग का सदस्य गिरफ्तार, 6 माह बाद पुलिस को मिली सफलता
सराफा व्यापारी की दुकान से चोरी करने वाला आरोपी राजस्थान से दबोचा.
छतरपुर। हरपालपुर थाना पुलिस ने करीब छह माह पहले सराफा व्यापारी की दुकान से सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग चोरी होने के मामले का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत के चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दिसंबर 2025 में हरपालपुर निवासी सराफा व्यापारी रामबाबू सोनी की दुकान से आभूषणों से भरा बैग चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।जांच के दौरान आरोपी के राजस्थान में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मुख्तार अली पिता अहमद अली निवासी जिला बारा (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी इंजमान उर्फ रियान निवासी जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद कर लिए हैं।पुलिस के मुताबिक मुख्तार अली उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में चोरी, धोखाधड़ी तथा अवैध हथियार सहित छह आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेश सिंह सिकरवार, नौगांव थाना प्रभारी संजय राय, साइबर सेल प्रभारी नेहा प्रधान आरक्षक ब्रजराज आरक्षक राम किशोर यादव कमलेश संदीप राहुल भदोरिया थाना नौगांव से धर्मराज पटेल अभय अहिरवार की भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here