
हरपालपुर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नगर इकाई हरपालपुर द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं नगर युवा छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के विद्यार्थियों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई, जिसमें युवा शक्ति ने उत्साह के साथ सहभागिता कर स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से नौगांव खंड कार्यवाह संतोष कुमार जी सोनी रहे। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभाविप “ज्ञान, शील और एकता” के मूल मंत्र के साथ कार्य करती है और विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक दायित्व तथा सांस्कृतिक चेतना का विकास करने का प्रयास करती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें।
अपने संबोधन में उन्होंने समाज के समग्र विकास हेतु पंच परिवर्तन विषयों—स्वदेशी, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य बोध, कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण संरक्षण—पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को इन विषयों पर चिंतन कर अपने आचरण में उतारने की आवश्यकता है, तभी एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष अमित अग्रवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अभाविप नौगांव भाग के भाग संयोजक मनोज बरार, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य संध्या अहिरवार, नगर अध्यक्ष अजय तिवारी, नगर उपाध्यक्ष मनोज यादव एवं राहुल सिंह तोमर, नगर मंत्री पंकज चतुर्वेदी सहित अनेक कार्यकर्ता मंचासीन रहे।
सम्मेलन के दौरान युवाओं ने राष्ट्रहित में कार्य करने
