Monday, February 23, 2026
Homeब्रेकिंगबालासाहेब ठाकरे की जयंती पर शिव सैनिकों की भव्य हिन्दू गर्जना रैली,...

बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर शिव सैनिकों की भव्य हिन्दू गर्जना रैली, छतरपुर में उमड़ा जनसैलाब

छतरपुर शिवसेना प्रमुख रहे बालासाहेब ठाकरे की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को छतरपुर शहर में शिव सैनिकों द्वारा भव्य हिन्दू गर्जना रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत दोपहर करीब 1 बजे गायत्री मंदिर से हुई, जिसमें हाथों में भगवा झंडे थामे सैकड़ों शिव सैनिक उत्साह के साथ शामिल हुए। रैली में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की भव्य झांकी रथ पर सवार होकर निकाली गई, जो शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

ढोल-नगाड़ों और डीजे की गूंज के साथ “जय श्रीराम” और “बालासाहेब अमर रहें” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। रैली गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, चौक बाजार, छत्रसाल चौक होते हुए मोटे के महावीर मंदिर पहुंची, जहां रैली का समापन एक सभा के रूप में हुआ।सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख मुन्ना तिवारी ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे केवल एक नेता नहीं, बल्कि हिंदुत्व की विचारधारा के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने कहा कि बालासाहेब की जयंती हर वर्ष पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है और इसी क्रम में इस वर्ष भी हिन्दू गर्जना रैली निकालकर समाज को हिंदुत्व के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया है।
रैली के दौरान शहर में अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ शिव सैनिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। आयोजन को लेकर शिवसैनिकों में खासा उत्साह नजर आया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments