Monday, February 23, 2026
Homeब्रेकिंगक्रिकेट खेलते समय विवाद, दबंगों ने परिवार पर किया हमला, एसपी से...

क्रिकेट खेलते समय विवाद, दबंगों ने परिवार पर किया हमला, एसपी से शिकायत

छतरपुर। जिले के खजुराहो थाना क्षेत्र के ग्राम छन्ना पुरवा टिकरी निवासी विजय सिंह यादव मंगलवार को करीबन 3 बजे के लगभग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दबंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। 18 जनवरी 2026 को ग्राम छन्ना पुरवा और टिकरी के मध्यम क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा था, जिसमें उसका पुत्र रामविहीन यादव गेंद पकड़ने गया था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित के अनुसार आरोपीगण बद्रीप्रसाद अवस्थी, सहित अन्य लोगों ने बच्चे के साथ मारपीट की है , जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया। इसके बाद आरोपी पक्ष के परिजन हथियार लेकर पीड़ित के घर पहुंचे और जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों की भीड़ जमा होने पर आरोपी वहां से फरार हो गए।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि सभी आरोपी प्रभावशाली और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोग हैं, जिससे उसे और उसके परिवार को लगातार जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments