Monday, August 24, 2026
Homeबुंदेलखंडपूर्व सैनिकों की आवाज बनी संगोष्ठी, ECHS और पेंशन की उलझनों पर...

पूर्व सैनिकों की आवाज बनी संगोष्ठी, ECHS और पेंशन की उलझनों पर मंथन।

पूर्व सैनिकों की आवाज बनी संगोष्ठी, ECHS और पेंशन की उलझनों पर मंथन।

हरपालपुर। मनीष पाण्डेय। राठ महोबा पूर्व सैनिकों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों से जुड़े स्वास्थ्य, पेंशन, प्रशासनिक एवं अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी राजेश सिंह सिकरवार एवं नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थित रहे। आयोजकों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष का अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। अध्यक्ष ने पूर्व सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह के आयोजनों के लिए नगर पालिका की ओर से आवश्यक व्यवस्था एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।संगोष्ठी में स्थानीय अस्पतालों में पूर्व सैनिकों के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, ECHS के तहत उपचार एवं पैनलबद्ध अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया को सुगम बनाने तथा SPARSH पोर्टल पर PPO से जुड़ी तकनीकी त्रुटियों का प्राथमिकता से निराकरण कराने की मांग उठाई गई।इसके अलावा पूर्व सैनिकों से जुड़े राजस्व एवं अन्य सिविल मामलों के त्वरित समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई।बैठक में महोबा टीम के अध्यक्ष ज्ञान चंद्र कुशवाहा, संरक्षक रमेश चंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र तिवारी, अजय विक्रम सिंह परिहार एवं रमेश राजपूत ने अपने विचार रखे। उपाध्यक्ष धर्मराज यादव एवं मंत्री मनोज तिवारी ने संगठन की आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।इस अवसर पर अनादि मिश्रा, महेश तिवारी, विजय सिंह गौर, सूरज सिंह यादव, रमेश कुशवाहा, सुनील अरजरिया, मुकेश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे। सभी ने पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments