Thursday, August 20, 2026
Homeब्रेकिंगजीतू पटवारी के काकाजी का आकस्मिक निधन, म०प्र० कांग्रेस अध्यक्ष ने रद्द...

जीतू पटवारी के काकाजी का आकस्मिक निधन, म०प्र० कांग्रेस अध्यक्ष ने रद्द किए सभी राजनीतिक कार्यक्रम

जीतू पटवारी के काकाजी का आकस्मिक निधन, म०प्र० कांग्रेस अध्यक्ष ने रद्द किए सभी राजनीतिक कार्यक्रम

भोपाल।मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के काका घनश्याम पटवारी का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से निधन की जानकारी साझा करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। पारिवारिक शोक के चलते उन्होंने अपने आगामी राजनीतिक कार्यक्रम, संगठनात्मक बैठकें और प्रस्तावित दौरे आगामी सूचना तक स्थगित कर दिए हैं।
घनश्याम पटवारी का परिवार इंदौर के समीप बिजावलपुर से संबंधित बताया गया है। निधन की खबर से कांग्रेस संगठन और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी कुणाल चौधरी ने भी घनश्याम पटवारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments