लाल किले से पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा, देश को दिया बड़ा संदेश
80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया और ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ। संबोधन में उन्होंने देशवासियों से बड़े सपने देखने, ऊंचे और दृढ़ संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मजबूत संकल्प कठिन परिस्थितियों से रास्ता निकालने का सामर्थ्य देते हैं।
लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी ने अपने संबोधन देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इसके अलावा देश की विकास यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि साल 2047 में विकसित भारत बनने से कोई नहीं रोक सकता। भारत को अब दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना है, बल्कि आत्म निर्भर रहना है।
आगे उन्होंने कहा कि 12 सालों में 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी से बाहर निकाले। इस दौरान हम मेजर फास्टेस्ट इकोनॉमी बने। अब दुनिया का हमारी तरफ देखने का नजरिया भी बदला।80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर पहली बार राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया गया। वंदे मातरम को 150 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया जा रहा। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया।
