-

oplus_0 
oplus_0 । पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। जय बाबा टेंट हाउस के संचालक पवन सोनी ने एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि खजुराहो में प्रधानमंत्री के आगमन में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान उनके टेंट हाउस द्वारा ओरछा रोड थाना क्षेत्र में बिस्तर,गड्ढे उपलब्ध कराए गए थे।
- संचालक के अनुसार 22 दिसंबर 2024 और 20 फरवरी 2025 को दिए गए सामान का कुल 31 हजार रुपये का बिल बना था। आरोप है कि संबंधित पुलिसकर्मी द्वारा भुगतान की प्रक्रिया में गड़बड़ी करते हुए राशि अपने खाते में डलवा ली गई। पीड़ित का कहना है कि भुगतान का पैकेट तैयार होने के बाद भी उन्हें राशि प्राप्त नहीं हुई।
पवन सोनी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच की बात कही जा रही है।
