Sunday, April 12, 2026
Homeब्रेकिंगछतरपुर में नाली विवाद को लेकर मारपीट, एक का पैर फ्रैक्चर

छतरपुर में नाली विवाद को लेकर मारपीट, एक का पैर फ्रैक्चर

छतरपुर में नाली विवाद को लेकर मारपीट, एक का पैर फ्रैक्चर
छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम सीलौन में नाली निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया। पीड़ित तुलसीदास कुशवाहा ने बताया कि 22 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे मकान की नाली दोनों तरफ से बनाने को लेकर गांव में कहासुनी हुई। उनका कहना है कि उन्होंने संतुलित निर्माण की बात रखी, जबकि दूसरे पक्ष के लोग एक ही ओर नाली बनाने पर अड़े थे।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कल्लू मिश्रा, मनीष मिश्रा, छोटू मिश्रा, सुमित मिश्रा, भागीरथ रैकवार सहित अन्य लोग उनके घर पहुंचे और तुलसीदास व उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। हमले में तुलसीदास के पैर में फ्रैक्चर हो गया और दोनों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पत्नी और दो बच्चों के साथ उनका उपचार जारी है।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments