Monday, February 23, 2026
Homeब्रेकिंगकांग्रेस ने सीएम कैलास विजयगर्गीय की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली, पुलिस से झड़प

कांग्रेस ने सीएम कैलास विजयगर्गीय की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली, पुलिस से झड़प

कांग्रेस ने सीएम कैलास विजयगर्गीय की प्रतीकात्मक अर्थी निकाली, पुलिस से झड़प

छतरपुर

oplus_0
oplus_0

। रविवार शाम करीब 4 बजे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा नेता कैलाश विजयगर्गीय की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। प्रदर्शनकारियों ने सत्तापक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह शव यात्रा कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर चौबे तिराहा होते हुए जिला अस्पताल गेट तक पहुंची।
जिला अस्पताल गेट पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकते हुए अर्थी अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और युवा नेताओं के बीच तीखी बहस और खींचतान की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी अर्थी को लेकर दौड़ते नजर आए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में छत्रसाल चौक पर हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया।
युवा कांग्रेस के नवयुवक जिला अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि भाजपा नेता कैलाश विजयगर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं द्वारा लगातार की जा रही टिप्पणियों से कांग्रेस कार्यकर्ता आहत हैं।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि हाल ही में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष और पुलिस प्रशासन के बीच हुई झड़प का वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित बताते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments