सगे बेटे पर लाखों की चोरी का आरोप, पीड़ित मां ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार
छतरपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने ही सगे बेटे पर घर में चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। गुरुवार को पीड़ित महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।
पीड़ित मां राजकुमारी पत्नी राकेश पटेल निवासी वार्ड नंबर 18 पंचवटी के सामने पन्ना रोड, थाना सिविल लाइन का आरोप है कि 3 फरवरी 2026 की शाम करीब 5:30 बजे वह सब्जी लेने बाजार गई थीं। उस समय घर में उनका पुत्र कृष्णा पटेल और उसके दो दोस्त मौजूद थे। जब वह घर लौटीं तो देखा कि गोदरेज की अलमारी पीछे से टूटी हुई थी, घर का फाटक खुला था और 40 हजार रुपये नकद, सोने की मंगलसूत्र और सोने की झुमकी गायब थीं। साथ ही उनका बेटा और उसके दोनों दोस्त भी मौके से फरार थे।
पीड़िता का कहना है कि उन्होंने तत्काल सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई की। थाने के चक्कर काटने से परेशान होकर आखिरकार उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत
