Monday, February 23, 2026
Homeब्रेकिंग*शीलिंग पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन, बच्चों की सांस्कृतिक...

*शीलिंग पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन* छतरपुर। शहर के किशोर सागर तालाब परिसर में स्थित शीलिंग पब्लिक स्कूल में “इनक्रेडिबल इंडिया – अतुल्य भारत” थीम पर वार्षिक उत्सव सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश विष्णु सोलंकी, एसडीएम अखिल राठौर, सीएमएचओ आरपी गुप्ता, बॉलीवुड चाइल्ड स्टार माही सोनी, प्रसिद्ध गायक मनु खरे एवं छतरपुर बार काउंसिल अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा अतिथियों का पुष्पमालाओं एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने धार्मिक, सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य, समूह गीत एवं विशेष रूप से राजस्थानी झूमर डांस ने दर्शकों का खूब ध्यान आकर्षित किया। मंच पर बच्चों का आत्मविश्वास और कला कौशल देखकर अभिभावक भी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। विद्यालय की प्राचार्य ख्याति गौतम ने बताया कि शीलिंग पब्लिक स्कूल के 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर न केवल बच्चों को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया, बल्कि मुख्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया। ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, उत्साह और रचनात्मकता का विकास होता है।


छतरपुर। शहर के किशोर सागर तालाब परिसर में स्थित शीलिंग पब्लिक स्कूल में “इनक्रेडिबल इंडिया – अतुल्य भारत” थीम पर वार्षिक उत्सव सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश विष्णु सोलंकी, एसडीएम अखिल राठौर, सीएमएचओ आरपी गुप्ता, बॉलीवुड चाइल्ड स्टार माही सोनी, प्रसिद्ध गायक मनु खरे एवं छतरपुर बार काउंसिल अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा अतिथियों का पुष्पमालाओं एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने धार्मिक, सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य, समूह गीत एवं विशेष रूप से राजस्थानी झूमर डांस ने दर्शकों का खूब ध्यान आकर्षित किया। मंच पर बच्चों का आत्मविश्वास और कला कौशल देखकर अभिभावक भी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
विद्यालय की प्राचार्य ख्याति गौतम ने बताया कि शीलिंग पब्लिक स्कूल के 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर न केवल बच्चों को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया, बल्कि मुख्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया। ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, उत्साह और रचनात्मकता का विकास होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments