Sunday, April 12, 2026
Homeब्रेकिंगमिट्टी धंसने से 20 वर्षीय #युवक की मौत, #पुलिस जांच में जुटी

मिट्टी धंसने से 20 वर्षीय #युवक की मौत, #पुलिस जांच में जुटी

मिट्टी धंसने से 20 वर्षीय #युवक की मौत, #पुलिस जांच में जुटी

#छतरपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरकोहा में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर मिट्टी निकालते समय 20 वर्षीय युवक दीपेन्द्र यादव पिता जमुना यादव की मिट्टी धंसने से दबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6 बजे दीपेन्द्र अपने खेत पर किसी कार्य के लिए मिट्टी निकालने गया था। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से दब गया।
परिजनों को जानकारी लगते ही वे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम सरपंच प्रीतम यादव ने बताया कि हादसा अचानक हुआ है। परिजनों ने शासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

oplus_0
oplus_0
oplus_0
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments