छतरपुर में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा चालक को मारी टक्कर, हालत गंभीर
![]()
![]()
![]()
![]()
बस स्टैंड क्षेत्र में हादसा: कार चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
जटाशंकर होटल के सामने सड़क दुर्घटना, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर। शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में जटाशंकर होटल के सामने एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा चालक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से आ रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से जा टकराई। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि कार क्रमांक एमपी 16 सी बी 4207 के पीछे “साइट पुलिस” और “राणा जु” लिखा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन और चालक की तलाश जारी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

