Monday, February 23, 2026
Homeब्रेकिंगछतरपुर भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस: ज्ञान मॉडल से विकास को नई...

छतरपुर भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस: ज्ञान मॉडल से विकास को नई रफ्तार मंत्री दिलीप अहिरवार छतरपुर।

छतरपुर भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस: ज्ञान मॉडल से विकास को नई रफ्तार मंत्री दिलीप अहिरवार

 

oplus_0
oplus_0

छतरपुर।।रविवार दोपहर करीब 2 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वन एवं राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने मध्यप्रदेश बजट 2026-27 की प्रमुख घोषणाओं और प्रावधानों की जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक ललिता यादव, पूर्व विधायक उमेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदेश के वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा 18 फरवरी 2026 को विधानसभा में ₹4.38 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत अधिक है। बजट ज्ञान’ मॉडल पर आधारित है, जिसमें गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर एवं इंडस्ट्री पर विशेष जोर दिया गया है।
कृषि क्षेत्र में 5 एच.पी. तक के कृषि पंपों को निःशुल्क बिजली, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन के लिए ₹335 करोड़, फसल बोनस हेतु ₹150 करोड़ तथा 1 लाख सोलर पंपों के लक्ष्य जैसी घोषणाएं शामिल हैं। पशुपालन के लिए ₹2,364 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
नारी सशक्तिकरण के तहत लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 के लिए ₹1,801 करोड़ तथा मुख्यमंत्री लाडली योजना के लिए ₹23,883 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर ₹2,857 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
अधोसंरचना विकास के लिए सड़क नेटवर्क विस्तार, जल जीवन मिशन और सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। ग्रामीण विकास योजनाओं में 8,000 किमी सड़कों के डामरीकरण और 125 दिन रोजगार की व्यवस्था का लक्ष्य रखा गया है।
मंत्री अहिरवार ने कहा कि यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर, औद्योगिक और समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस बीच पत्रकारों ने छतरपुर में बनने वाला मेडिकल कॉलेज के बारे में भी चर्चा की और गौशालाएं की जर्जर स्थिति को लेकर भी बात की गई जिस पर मंत्री ने का कहना है सभी समस्याओं को प्राथमिकता से ऊपर तक उठाया जाएगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments