Monday, February 23, 2026
Homeब्रेकिंगअयोध्यावासी स्वर्णकार समाज ने किया भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक व भव्य...

अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज ने किया भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक व भव्य श्रृंगार

अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज ने किया भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक व भव्य श्रृंगार

सचिन कौशल सवांददाता 
जालौन। कोंच नगर में अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज द्वारा धर्मशाला परिसर में भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक एवं भव्य श्रृंगार श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शिवलिंग का जल, दूध, दही, घी, शहद एवं गंगाजल से अभिषेक किया। वैदिक मंत्रोच्चार और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
अभिषेक के उपरांत भगवान भोलेनाथ का फूल-मालाओं, बेलपत्र एवं चंदन से आकर्षक श्रृंगार किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर सुख-समृद्धि और समाज की उन्नति की कामना की। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे आयोजन में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मूलचंद निरंजन जी, नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता जी एवं उनकी पत्नी मोंटी गुप्ता, डी.के. सोनी, धर्मेंद्र पटवा, विकास पटेल धनौरा, समाज अध्यक्ष मुकेश कौशल, मंत्री अरविन्द कौशल, प्रहलाद कौशल, जयप्रकाश कौशल, कालीचरण सोनी, नारायण दास स्वर्णकार, मनोज सोनी, सुरेश कौशल (ककरौली), ज्ञान सोनी व मुन्ना सोनी (नदीगांव), सुंदरम सोनी पत्रकार, चुन्ना सोनी, कृष्णकुमार सोनी, अरुण सोनी, प्रदीप सोनी, बबलू-रामू सोनी, मोहित सोनी, सचिन कौशल, सत्यम कौशल, हरदयाल सोनी, सोहन सोनी, कुलदीप सोनी, आशुतोष सोनी, सौरभ सोनी, संतोष सोनी (सेवढ़ा), राजेन्द्र सोनी, शैलेश कौशल, संजय कौशल, नंदराम स्वर्णकार, हरिशंकर कौशल, अतुल सोनी (लुहारी) एवं विशाल सोनी सहित समस्त स्वर्णकार समाज बंधु उपस्थित रहे।
समाज पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन आपसी एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments