Monday, February 23, 2026
Homeब्रेकिंगगांव की पंचायत बनी मौत की वजह? मानसिक प्रताड़ना से बुजुर्ग की...

गांव की पंचायत बनी मौत की वजह? मानसिक प्रताड़ना से बुजुर्ग की सदमे से मौत, एसपी से शिकायत

गांव की पंचायत बनी मौत की वजह? मानसिक प्रताड़ना से बुजुर्ग की सदमे से मौत, एसपी से शिकायत

हत्या के आरोप में पंचायत, चार लाख की मांग और धमकी: सदमे में बुजुर्ग की मौत

पंचायत की प्रताड़ना से टूटा बुजुर्ग,मौत के बाद परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

छतरपुर। गांव में आज भी प्रथा चली आ रही है जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचमपुर में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को मृतक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि हत्या के एक पुराने मामले में जेल से जमानत पर लौटने के बाद बुजुर्ग को गांव में पंचायत लगाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे आहत होकर उसने सदमे में मोत हो गई।
पीड़िता प्राचिया विद्या अधिरचार पत्नी गौशातिर अहिरवार, निवासी ग्राम पंचमपुर ने अपनी शिकायत में बताया कि 17 जनवरी 2026 को गांव के कुछ लोग पंचायत लेकर उनके घर पहुंचे और उनके पति गणेशा अहिरवार पर हत्या सहित अन्य आरोप लगाए। आरोप है कि पंचायत के नाम पर उनसे चार लाख रुपये की मांग की गई तथा पैसे न देने पर परिवार को गांव से बाहर निकालने की धमकी दी गई।
परिजनों का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे पंचायत द्वारा लगाए गए कथित धार्मिक अनुष्ठान और अन्य खर्चों को पूरा नहीं कर सके, जिससे गांव के लोगों द्वारा लगातार मानसिक दबाव बनाया गया। इस प्रताड़ना से आहत होकर उसी रात गणेशा अहिरवार की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सदमे की स्थिति में और सामाजिक दबाव के चलते आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments