Monday, February 23, 2026
Homeब्रेकिंगयूजीसी बिल के समर्थन में ओबीसी महासभा का प्रदर्शन,राष्ट्रपति के नाम कलेक्ट्रेट...

यूजीसी बिल के समर्थन में ओबीसी महासभा का प्रदर्शन,राष्ट्रपति के नाम कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

सड़क पर लेकर किया प्रदर्शन

छतरपुर। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे ओबीसी महासभा द्वारा यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) बिल के समर्थन में शहर में प्रदर्शन किया गया। मेला ग्राउंड से शुरू हुआ यह प्रदर्शन पैदल मार्च के रूप में डाकखाना चौराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों से संबंधित राष्ट्रपति के नाम कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर विशा माधवानी को ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यूजीसी बिल उच्च शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि यह बिल विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए समान शैक्षणिक मानक स्थापित करने, अनुदान व मान्यता प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने में सहायक होगा।
महासभा ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि शिक्षा समवर्ती सूची का विषय है, इसलिए यूजीसी बिल के क्रियान्वयन में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय एवं सहयोग आवश्यक है। साथ ही राज्यों की शैक्षणिक आवश्यकताओं और सामाजिक संरचना का सम्मान किया जाना चाहिए। ओबीसी महासभा ने यह भी कहा कि सामाजिक न्याय, आरक्षण और समान अवसर की स्पष्ट गारंटी के साथ यह बिल भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाएगा।
प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। महासभा ने माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, यूजीसी अध्यक्ष, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित कर यूजीसी बिल को लागू करते समय वंचित वर्गों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Previous article
Next article
*शीलिंग पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन* छतरपुर। शहर के किशोर सागर तालाब परिसर में स्थित शीलिंग पब्लिक स्कूल में “इनक्रेडिबल इंडिया – अतुल्य भारत” थीम पर वार्षिक उत्सव सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश विष्णु सोलंकी, एसडीएम अखिल राठौर, सीएमएचओ आरपी गुप्ता, बॉलीवुड चाइल्ड स्टार माही सोनी, प्रसिद्ध गायक मनु खरे एवं छतरपुर बार काउंसिल अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह चौहान उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा अतिथियों का पुष्पमालाओं एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने धार्मिक, सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य, समूह गीत एवं विशेष रूप से राजस्थानी झूमर डांस ने दर्शकों का खूब ध्यान आकर्षित किया। मंच पर बच्चों का आत्मविश्वास और कला कौशल देखकर अभिभावक भी उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। विद्यालय की प्राचार्य ख्याति गौतम ने बताया कि शीलिंग पब्लिक स्कूल के 26 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर न केवल बच्चों को उनकी प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया, बल्कि मुख्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया। ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, उत्साह और रचनात्मकता का विकास होता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments