मध्यप्रदेश में 40 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 दिन लगातार बिगड़ा रहेगा मौसम
भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शनिवार 31 जनवरी से प्रदेश में एक स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते अगले तीन दिनों तक 40 से अधिक जिलों में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई संभागों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
प्रदेश के आधे से अधिक हिस्सों में बीते दो दिनों से घना कोहरा और अचानक बढ़ी ठंड महसूस की जा रही है। अब बारिश के साथ ठंड का असर और बढ़ने के आसार हैं।
क्यों बदला मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की दिशा में बार-बार बदलाव हो रहा है। उत्तर भारत में हुई बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाएं मध्यप्रदेश में प्रवेश कर चुकी हैं, जिससे प्रदेश में ठंड बढ़ी है और बारिश की स्थिति बन रही है।
तीन दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने ग्वालियर, शहडोल, रीवा, सागर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, निवाड़ी, श्योपुर, दतिया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, सीधी, सिंगरौली, मैहर, मऊगंज और कटनी समेत कई जिलों में कोहरा और बारिश की संभावना जताई है।
31 जनवरी को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
ग्वालियर, विदिशा, छतरपुर, टीकमगढ़, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, निवाड़ी, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, गुना और सागर।
1 फरवरी को यहां हो सकती है बारिश
भोपाल, ग्वालियर, गुना, विदिशा, सतना, सागर, सीहोर, रीवा, रायसेन, राजगढ़, श्योपुर, शाजापुर, शिवपुरी, अशोकनगर, आगर मालवा, मंदसौर, मुरैना, भिंड, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, दतिया, पन्ना और नीमच।
2 फरवरी को इन जिलों में बरसात के आसार
भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, विदिशा, शिवपुरी, श्योपुर, शाजापुर, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, सतना, सीहोर, सागर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, निवाड़ी, रायसेन, राजगढ़, रीवा, मऊगंज, मैहर, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, गुना, बड़वानी, बुरहानपुर, देवास, दतिया, दमोह, खरगोन, खंडवा, हरदा, धार, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी और उमरिया।
