कस्टम हायरिंग योजना से बदली सुंदर अरजरिया की किस्मत, किसानों के लिए बने आय का नया सहारा।

छतरपुर।मध्यप्रदेश सरकार की कस्टम हायरिंग योजना से छतरपुर जिले के ग्राम झिकमऊ निवासी कृषक सुंदर अरजरिया ने अपनी आय का नया जरिया बनाया है। कृषि अभियांत्रिकी विभाग के प्रशिक्षण के बाद उन्होंने ट्रैक्टर सहित आधुनिक कृषि यंत्रों के साथ अपना कस्टम हायरिंग केंद्र स्थापित किया।
करीब 22 लाख रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में उन्हें 6 लाख 41 हजार रुपये की अनुदान सहायता मिली, साथ ही एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) के तहत 3% ब्याज अनुदान का भी लाभ मिल रहा है।
आज वे अपने गांव और आसपास के किसानों को किराए पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराकर स्वरोजगार के साथ अन्य किसानों की भी मदद कर रहे हैं। यह योजना ग्रामीण युवाओं और किसानों के लिए प्रेरणा बन रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here