एसपी कार्यालय के सामने नहीं बने ब्रेकर, रोज होते आम जन चोटिल



नेशनल हाईवे पर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सड़क पर ब्रेकर नहीं होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही इस क्षेत्र को लगातार दुर्घटनाओं का केंद्र बना रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आने वाले फरियादी, कर्मचारी और आम नागरिक सड़क पार करते समय जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना छोटे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और राहगीर गुजरते हैं, लेकिन वाहनों की तेज रफ्तार के कारण वे अक्सर दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। कई बार गंभीर हादसे भी हो चुके हैं, बावजूद इसके संबंधित विभागों द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी ब्रेकर और संकेतक नहीं लगाए गए हैं, जिससे वाहन चालक मनमानी गति से वाहन दौड़ाते हैं। लोगों ने इस गंभीर समस्या को लेकर जिला कलेक्टर से ब्रेकर बनवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही ब्रेकर और चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
