Monday, February 23, 2026
Homeब्रेकिंगविरासत कला उत्सव के दूसरे दिन भगवान शिव के जीवन दर्शन पर...

विरासत कला उत्सव के दूसरे दिन भगवान शिव के जीवन दर्शन पर आधारित नृत्य नाट्य की भावपूर्ण झलक


छतरपुर। छतरपुर शहर के स्थानीय ऑडिटोरियम में उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज एवं जिला प्रशासन छतरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय सांस्कृतिक विरासत कला उत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम ने दर्शकों को अध्यात्म और कला के अद्भुत संगम से मंत्रमुग्ध कर दिया। बुधवार शाम करीब 7 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश आजीविका मिशन के जिला संयोजक श्याम गौतम, आकाशवाणी कार्यक्रम प्रमुख रविंद्र प्रजापति, महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के के डीसीडीसी ओ.पी. अरजरिया, वरिष्ठ गांधीवादी प्रेम नारायण मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र अग्रवाल, दूरदर्शन संवाददाता रशीद खान एवं समाजसेवी संजय शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भगवान शिव की भव्य और मनोहारी प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। दिल्ली से आईं अन्वेषणा समिति की निर्देशिका संगीता शर्मा के निर्देशन में कलाकारों ने “आदि अनन्त” नृत्य नाट्य की प्रस्तुति दी, जिसमें शिव के साकार और निराकार दोनों स्वरूपों को तीन कथाओं के माध्यम से जीवंत किया गया। नृत्य, संगीत और भाव-भंगिमाओं के माध्यम से शिव के आदि, अनन्त और सर्वव्यापी स्वरूप को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से सराहा।गौरतलब है कि जिला प्रशासन DATCC के सहयोग से कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्थानीय संयोजन शिवेन्द्र शुक्ला और शंखनाद नाट्य मंच का है

गुरुवार को भोपाल के वरिष्ठ रंगकर्मी और फिल्म कलाकार संजय मेहता के निर्देशन में नाटक संत तुकाराम की प्रस्तुति होगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments