Monday, February 23, 2026
Homeब्रेकिंगछतरपुर में फिर लौटी कड़ाके की ठंड, दिनभर छाई रही धुंध, शीतलहर...

छतरपुर में फिर लौटी कड़ाके की ठंड, दिनभर छाई रही धुंध, शीतलहर का प्रकोप

छतरपुर में फिर लौटी कड़ाके की ठंड, दिनभर छाई रही धुंध, शीतलहर का प्रकोप


छतरपुर। शहर में शनिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए कड़ाके की ठंड का एहसास करा दिया। सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में घनी धुंध छाई रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। सड़कों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। लगातार धुंध और ठंडी हवाओं के चलते शीतलहर का प्रकोप पूरे दिन बना रहा।

शुक्रवार को जहां तेज धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली थी और दिन में गर्मी का अहसास होने लगा था, वहीं शनिवार को अचानक बदले मौसम ने फिर से सर्दी बढ़ा दी। ठंडी हवाओं के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर नजर आए। सुबह और शाम के समय ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला।
बाजारों में भी ठंड का असर दिखाई दिया। आम दिनों की तुलना में सुबह के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। मजदूर, ठेले-खोमचे वाले और दिहाड़ी श्रमिक ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। लोगों ने अलाव, गर्म कपड़ों और चाय-कॉफी का सहारा लिया।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। शीतलहर को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments