छतरपुर। पत्नी और ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार अंजुल कुमार सोनाकिया (31) निवासी सौनकिया निवासी विश्वनाथ कॉलोनी तहसील व जिला छतरपुर ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि उसकी पत्नी रूचि सोनाकिया अपने मायके पक्ष के कहने पर आए दिन विवाद करती है। पीड़ित का आरोप है कि ससुराल पक्ष के कुछ लोग उसकी पत्नी को लगातार भड़काते रहते हैं, जिससे उसके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता जा रहा है। इस मानसिक उत्पीड़न का असर न केवल उस पर बल्कि उसके बच्चों पर भी पड़ रहा है।
पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी वह नौगांव थाने में शिकायत दर्ज करा चुका है, जहां उसकी एनसीआर दर्ज की गई थी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। युवक का कहना है कि लगातार तनाव और प्रताड़ना के कारण उसका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और उसे भविष्य को लेकर गंभीर चिंता सता रही है।
अंजुल कुमार सोनाकिया ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उसे और उसके परिवार को मानसिक शांति मिल सके। पीड़ित ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।विगत 9 वर्षों से परेशान है दो लड़के भी है